फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Neha in speech, Naresh won in slogan writing

भाषण में नेहा, नारा लेखन में नरेश ने मारी बाजी

Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Neha in speech, Naresh won in slogan writing
पझौता कॉलेज में सूत काततीं छात्राएं। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में महात्मा गांधी के जीवन और विचार दर्शन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा महाविद्यालय की छात्रा नीरज, प्रीति, अनीता, साक्षी और अर्चना ने महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी का चरित्र अभिनीत कर विद्यार्थियों को संदेश दिए। इस अवसर पर भारतीय इतिहास और महात्मा गांधी पर एक सामान्य ज्ञान, भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शालिनी, मीनाक्षी और तनु की टीम ने प्रथम, जबकि मुस्कान, साक्षी और मीना की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रीबिका, दीक्षा और नेहा की टीम तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में नेहा, कविता और नीरज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में नरेश ने प्रथम, संज्ञा ने द्वितीय और रंजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में द्रौपदी ने पहला और हिमानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed