फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc students honoured in ponta college

Sirmour News: पांवटा साहिब कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tue, 26 Aug 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
ncc students honoured in ponta college
दस ​दिवसीय एनसीसी शिविर में बेहतर प्रदर्शनके लौटे स्वंयसेवी अपने कॉलेज के प्राचार्य के साथ: स
प्राचार्य ने अनुकरणीय प्रदर्शन पर बधाई दी और प्रमाण पत्र बांटे
विज्ञापन

बड़ू साहिब में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनसीसी सोलन की ओर से आयोजित बड़ू साहिब में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया। इसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब की एनसीसी सीनियर विंग (गर्ल्स) की 28 कैडेट्स ने 1 एचपी गर्ल्स बटालियन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट श्रृति को बेस्ट कैडेट (सीनियर विंग)के सम्मान से नवाजा गया।

इन कैडेट्स के साथ लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ने बताया कि यह शिविर 15 अगस्त से 24 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के इटरनल यूनिवर्सिटी, बड़ू साहिब में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में हिमाचल प्रदेश के 11 स्कूलों और 6 कॉलेजों से आईं कुल 563 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर के दौरान कैडेट्स को सेना संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षणों से अवगत कराया गया। इसमें फायरिंग अभ्यास, हथियार संचालन, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, परेड ड्रिल, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन जैसी गतिविधियां प्रमुख रहीं। इसके अतिरिक्त समय प्रबंधन, तनाव नियंत्रण, स्वास्थ्य व स्वच्छता, नेतृत्व कौशल, महिला सशक्तिकरण, योग और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यानों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर से लौटने पर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने सभी कैडेट्स को अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी और प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल छात्रों के व्यक्तित्व को निखारते हैं बल्कि उनमें नेतृत्व, आत्म अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल करते हैं। इंटर-कंपनी खेल प्रतियोगिताओं में भी पांवटा साहिब की कैडेट्स ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में कैडेट ज्योति, कैडेट मीनाक्षी और कैडेट योगिता ने अपनी टीम को निर्णायक जीत दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। पांवटा महाविद्यालय की छह कैडेट्स ने रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कंपनी को विजयी बनाया।

महाविद्यालय की अंडर ऑफिसर पायल कपूर को शिविर में कंपनी सीनियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिविर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के समूह गीत में पांवटा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट हृतिक और कैडेट कशिश ने चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान तथा द्वितीय वर्ष की कैडेट प्राची और मीनाक्षी ने रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट श्रृति को उनके संपूर्ण प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर बेस्ट कैडेट (सीनियर विंग)के सम्मान से नवाजा गया।

संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed