फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc camp organised in jnv

Sirmour News: जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शुरू हुआ एनसीसी शिविर

Wed, 15 May 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
ncc camp organised in jnv
नाहन में एनसीसी शिविर में भाग लेते कैडेट्स। संवाद
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शुरू हुआ एनसीसी शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में एक एचपी (आई) कंपनी एनसीसी नाहन की ओर से दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल राजीव शर्मा के द्वारा किया गया। ऑफिसर कमांडिंग कर्नल राजीव शर्मा ने एनसीसी के महत्व और आदर्श वाक्य पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। शिविर में जिला सिरमौर के 18 विद्यालयों और चार कॉलेजों से 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर का मूल उद्देश्य रेजिमेंटल लाइफ को समझना और उसके गुणों को आत्मसात करना और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना है। यह शिविर कैडेट्स के संपूर्ण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। शिविर के 10 दिनों की अवधि में प्रत्येक कैडेट्स आत्मबल, अनुशासन के साथ ही राष्ट्र निर्माण का एक सच्चा सिपाही बनकर निकलता है। यह शिविर सभी कैडेट्स को एनसीसी ए, बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षाओं के योग्य बनाने के लिए बुनियादी तौर पर आवश्यक है। शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स को फायरिंग, खेलकूद, शैक्षणिक कक्षाओं, शस्त्र-प्रशिक्षण, सांस्कृतिक क्रियाकलापों, ड्रिल, अबस्ट्रैकल कोर्स, मैप रीडिंग का विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही शिविर में आपदा प्रबंधन, अग्निशमन कौशल, प्रथम चिकित्सा प्रदान करने, और साइबर अपराधों से लड़ने के बारे में विभिन्न प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा, जो कैडेट्स को व्यावसायिक ज्ञान और जीवन बचाने के कौशल से संपन्न करेगा।


इस शिविर में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को बुलाकर विभिन्न विषयों पर व्याख्यान भी कराया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार उधम सिंह, सीएचएम जेपी राय, सीक्यूएचएम चरणजीत सिंह, हवलदार राकेश कुमार व विभिन्न विद्यालयों से आए एएनओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed