पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के पातलियों, शिवा कॉलोनी और श्री राधाकृष्ण हनुमानजी मंदिर में अष्टमी और नवमी के अवसर पर जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। गुफा सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में जागरण हुआ। इसमें भजन गायकों ने माता रानी और बाबा बालकनाथ का गुणगान किया गया। प्राचीन पातलियों मंदिर समिति अध्यक्ष दाता राम चौहान, विनय और धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि गुफा सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में जागरण और भंडारा आयोजित हुआ। शनिवार रात को बाबा जी के जागरण में सुखा राम सरोया, जितेंद्र गोल्डी, प्रिया कटोच ने बाबाजी का गुणगान किया। इस दौरान माता रानी दा चोला है रंगना.., भजन पर श्रद्धालु आस्था के रंग में डूबे रहे। रविवार को भंडारा आयोजित हुआ। शिवा कॉलोनी की गिरिगंगा समिति के सदस्य लायक राम शास्त्री, रणवीर शर्मा, दिनेश शर्मा, श्याम सिंह तोमर और सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कॉलोनीवासियों के सहयोग से भगवती जागरण और भंडारा करवाया गया। गायकों ने भजनों और झांकियों से माहौल भक्त में रंग दिया। 9 अप्रैल की रात को जागरण हुआ और रविवार को कन्या पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना तट पांवटा साहिब के प्रधान शांति स्वरुप गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात से मां भगवती जागरण हुआ। रविवार को कीर्तन और प्रसाद वितरण के बाद भंडारा आयोजित किया गया।