फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan college organised yearly function and honoured their medhavi students

नाहन कॉलेज में नवाजे तीन सत्रों के मेधावी विद्यार्थी

Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
nahan college organised yearly function and  honoured  their  medhavi students
नाहन कॉलेज के वार्षिक समारोह में छात्रा को पुरस्कृत करते नाहन विधायक डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन शिक्षा सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कॉलेज छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिक्षिका मोनिका ने अपने साथियों के साथ सितार वादन पेश किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो. अंजू अग्रवाल और डॉ. सलोनी कौशल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने डॉ. राजीव बिंदल से सरकार से कॉलेज परिसर में अतिरिक्त भवन, आवासीय भवन के निर्माण के साथ खेल मैदान विकसित करवाने की मांग की। अपने संबोधन में डॉ. राजीव बिंदल ने इन मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कॉलेज के विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा को शोध कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में लगाने का भी आह्वान किया ताकि समाज और राष्ट्र को इसका लाभ मिल सके। अंत में डॉ. बिंदल ने तीन सत्रों के शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया, जिसमें रेणु ठाकुर, प्रियंका, प्रोमिला राणा, मनीषा कपूर, कल्पना, संदीप भारद्वाज, तनुजा, करिश्मा, दिव्या गोयल, मोनिका शर्मा, दिनेश, प्रियंका, विनिका, सोना खान सहित सैकड़ों विद्यार्थी शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर, प्रो. अंजू अग्रवाल, डॉ. सुरेश जोशी, प्रो. अमर सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित भारी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed