{"_id":"6a4b95b7517d328f06019f6e","slug":"nagar-parisad-election-ponta-bjp-win-president-and-vice-president-nahan-news-c-177-1-ssml1030-182684-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाजपा समर्थित निर्मल कौर ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बन कर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाजपा समर्थित निर्मल कौर ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बन कर रचा इतिहास
विज्ञापन
पांवटा साहिब नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का अपने
नगर परिषद पांवटा साहिब पर भाजपा ने चौथी बार लहरा दिया जीत का परचम
कांग्रेस के हाथ से नगर परिषद पर काबिज होने का सपना रेत की तरह हाथों से फिसला
दो दशक पहले कांग्रेस समर्थित अवतार सिंह तारी बने थे नगर परिषद के अध्यक्ष
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद पर भाजपा ने लगातार चौथी बार काबिज होते हुए एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व कायम रखा है। इस बार भाजपा समर्थित निर्मल कौर लगातार दूसरी बार नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होकर नया इतिहास रचने में सफल रही हैं। वहीं, निर्दलीय पार्षद इंद्रजीत सिंह मिक्का भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
नगर परिषद के इतिहास में पहली बार कोई अध्यक्ष लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर निर्वाचित हुआ है। इस बार नगर परिषद चुनाव में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। भाजपा और कांग्रेस दोनों के खाते में चार-चार सीटें आईं, जबकि पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। ऐसे में परिषद गठन की चाबी निर्दलीय पार्षदों के हाथ में आ गई थी।
राजनीतिक समीकरणों और रणनीति के बीच भाजपा ने चार निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर कुल आठ सदस्यों का बहुमत जुटा लिया और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली। वर्ष 2005 से 2010 तक कांग्रेस समर्थित अवतार सिंह तारी नगर परिषद अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद से कांग्रेस परिषद की सत्ता में वापसी नहीं कर सकी। वर्ष 2010 में प्रदेश में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के संजय सिंघल अध्यक्ष बने। इसके बाद 2015 से 2020 के कार्यकाल में भाजपा समर्थित कृष्णा धीमान और सीमा देवी ने अध्यक्ष पद संभाला। वर्ष 2020 में निर्मल कौर अध्यक्ष बनीं और अब 2026 में लगातार दूसरी बार इस पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
नगर परिषद की 13 सीटों में भाजपा के पास वार्ड-1 से निर्मल कौर, वार्ड-2 से आशा मिन्हास, वार्ड-3 से राजरानी और वार्ड-5 से सर्वशक्ति भटनागर की जीत के रूप में चार पार्षद थे। भाजपा ने निर्दलीय पार्षद वार्ड-9 से इंद्रजीत सिंह मिक्का, वार्ड-10 से मयंक चौहान, वार्ड-12 से ममता सैनी और वार्ड-13 से कुलदीप चौधरी का समर्थन हासिल कर आठ पार्षदों का बहुमत जुटा लिया।
-- -- -- -- -- --
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : सुखराम चौधरी
पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई परिषद के गठन से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
-- -- -
जलभराव सहित शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता : निर्मल कौर
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि लगातार दूसरी बार जनता और पार्षदों का विश्वास मिलने पर वह सभी का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता, संपर्क मार्गों के सुधार और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। संवाद-- -- -- -
विज्ञापन
कांग्रेस के हाथ से नगर परिषद पर काबिज होने का सपना रेत की तरह हाथों से फिसला
दो दशक पहले कांग्रेस समर्थित अवतार सिंह तारी बने थे नगर परिषद के अध्यक्ष
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद पर भाजपा ने लगातार चौथी बार काबिज होते हुए एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व कायम रखा है। इस बार भाजपा समर्थित निर्मल कौर लगातार दूसरी बार नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होकर नया इतिहास रचने में सफल रही हैं। वहीं, निर्दलीय पार्षद इंद्रजीत सिंह मिक्का भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
नगर परिषद के इतिहास में पहली बार कोई अध्यक्ष लगातार दो कार्यकाल तक इस पद पर निर्वाचित हुआ है। इस बार नगर परिषद चुनाव में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। भाजपा और कांग्रेस दोनों के खाते में चार-चार सीटें आईं, जबकि पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। ऐसे में परिषद गठन की चाबी निर्दलीय पार्षदों के हाथ में आ गई थी।
विज्ञापन
राजनीतिक समीकरणों और रणनीति के बीच भाजपा ने चार निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर कुल आठ सदस्यों का बहुमत जुटा लिया और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली। वर्ष 2005 से 2010 तक कांग्रेस समर्थित अवतार सिंह तारी नगर परिषद अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद से कांग्रेस परिषद की सत्ता में वापसी नहीं कर सकी। वर्ष 2010 में प्रदेश में पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के संजय सिंघल अध्यक्ष बने। इसके बाद 2015 से 2020 के कार्यकाल में भाजपा समर्थित कृष्णा धीमान और सीमा देवी ने अध्यक्ष पद संभाला। वर्ष 2020 में निर्मल कौर अध्यक्ष बनीं और अब 2026 में लगातार दूसरी बार इस पद पर निर्वाचित होकर उन्होंने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
नगर परिषद की 13 सीटों में भाजपा के पास वार्ड-1 से निर्मल कौर, वार्ड-2 से आशा मिन्हास, वार्ड-3 से राजरानी और वार्ड-5 से सर्वशक्ति भटनागर की जीत के रूप में चार पार्षद थे। भाजपा ने निर्दलीय पार्षद वार्ड-9 से इंद्रजीत सिंह मिक्का, वार्ड-10 से मयंक चौहान, वार्ड-12 से ममता सैनी और वार्ड-13 से कुलदीप चौधरी का समर्थन हासिल कर आठ पार्षदों का बहुमत जुटा लिया।
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : सुखराम चौधरी
पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई परिषद के गठन से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
जलभराव सहित शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता : निर्मल कौर
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि लगातार दूसरी बार जनता और पार्षदों का विश्वास मिलने पर वह सभी का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता, संपर्क मार्गों के सुधार और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। संवाद