फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar lirtan organised in ponta sahib with panj payare

Sirmour News: गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में निकला भव्य नगर-कीर्तन

Tue, 07 Mar 2023 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:12 AM IST
विज्ञापन
nagar lirtan organised in ponta sahib with panj payare
पांवटा में होली मेले के शुभारंभ पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
सचित्र 09, 10, 11
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में निकला भव्य नगर-कीर्तन
गतका दलों की टीम ने प्राचीन रण कौशल दिखाए
नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की सेवा को लगाए स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 339वें ऐतिहासिक होली मेला पर्व पर सोमवार को पांवटा साहिब में भव्य नगर-कीर्तन निकाला गया। इसमें विभिन्न राज्यों से संगतों ने भाग लिया। दोपहर 1:30 बजे पांवटा गुरुद्वारा परिसर से नगर-कीर्तन शुरू हुआ। इस दौरान गतका दल टीम ने रणकौशल दिखा कर खूब मनोरंजन किया। रंगीन पोशाकों में सजी बैंड टीमें, गतका दल एवं पंच प्यारे मुख्य आकर्षण रहे।
प्रबंधन कमेटी गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान हरभजन सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह, कुलवंत चौधरी, हरप्रीत सिंह व कर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर-कीर्तन में देश के विभिन्न प्रांतों से संगतें शामिल हुईं। बाहरी राज्यों व स्थानीय संगतों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी का गुणगान किया।
विज्ञापन

गुरुजी की पालकी आकर्षक रूप से सजाई गई थी। सुंदर पालकी, झलकियां पंज प्यारे के रूप में आकर्षक लग रहे थे। सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं नगर-कीर्तन के आगे चल कर मार्ग साफ करते हुए चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध संगतों ने गुरु गोविंद सिंह जी समेत सिख गुरुओं का गुणगान किया। नगर-कीर्तन के वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर आतिशबाजी की गई। बता दें कि श्री पांवटा साहिब गुरुद्वारा परिसर से गीता भवन, मुख्य बाजार, वाई प्वाइंट से बद्रीपुर तक नगर-कीर्तन निकला।
रविवार से शुरु 339वां होला मोहल्ला 8 मार्च तक गुरुद्वारा साहिब में होली मेला उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर-कीर्तन, मंगलवार को खुला दीवान, रागी-ठाड़ी जत्थे और मंगलवार रात नौ बजे के बाद कवि दरबार सजेगा।
----
श्रद्धालुओं की सेवा को लगाए स्टॉल
भव्य नगर-कीर्तन के दौरान पांवटा साहिब से बद्रीपुर चौक तक कई स्थलों पर सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए। इनमें नगर-कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को चाय, दूध, पानी, खीर, मिठाई एवं फलों का वितरण किया गया।

-----सुरेश/चंद्र

पांवटा में होली मेले के शुभारंभ पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

पांवटा में होली मेले के शुभारंभ पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

पांवटा में होली मेले के शुभारंभ पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

पांवटा में होली मेले के शुभारंभ पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed