फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Muskan won the power point competition, Pooja won the quiz competition.

Sirmour News: पावर प्वाइंट में मुस्कान, प्रश्नोत्तरी में पूजा ने मारी बाजी

Wed, 17 Sep 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Muskan won the power point competition, Pooja won the quiz competition.
रसायन विज्ञान विभाग ने मसालों में छिपा जीवन विषय पर गतिविधियों का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के रसायन विज्ञान विभाग ने केमिकोस-2025 समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर ‘मसालों में छिपा जीवन’ विषय पर गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 120 छात्रों ने भाग लिया।
अंतिम दिन का शुभारंभ केमिकोस समन्वयक डॉ. सलोनी सूद ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। इसके बाद दो अतिथि व्याख्यान हुए। प्रो. अमिता जोशी और डॉ. पूजा भारती ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. अमिता जोशी ने संरक्षक के रूप में मसालों की भूमिका पर प्रकाश डाला और छात्रों से सिंथेटिक संरक्षकों की बजाय प्राकृतिक मसालों और जड़ी-बूटियों को अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डॉ. पूजा भारती ने मसालों के स्वाद, सुगंध और चिकित्सीय गुणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये गुण उनमें मौजूद आवश्यक तेलों के कारण होते हैं। इसके बाद पावर प्वाइंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने प्रथम पुरस्कार जीता। प्रश्नोत्तरी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पूजा और पोस्टर मेकिंग में बीएससी तृतीय वर्ष की शिवांशिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. देव राज शर्मा ने रसायन विज्ञान विभाग की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि केमिकोस छात्रों को रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है और पाठ्यक्रम से बाहर के विषयों पर सोचने व प्रदर्शन करने का अवसर देता है। अंत में विभाग की ट्विंकल ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस मौके पर डॉ. उत्तमा पांडे, प्रो. धनमंती, डॉ. जाहिद अली, डॉ. रविकांत, डॉ. विनीत, प्रो. नवदीप, प्रो. रीना चौहान, डॉ. प्रियंका वर्मा और विभाग से खेम राज और जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed