फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   monkey problem

पांवटा वन मंडल में चार गुना बढ़ी बंदरों की संख्या

Sat, 12 Mar 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)। Updated Sat, 12 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन

 वन मंडल पांवटा के अंतर्गत बंदरों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। किसान बंदरों के आतंक से काफी परेशान है। नसबंदी करवाने के बाद भी बंदरों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2013-14 में विभाग की ओर से की गई गणना के अनुसार वन मंडल की पांवटा, माजरा, गिरिनगर व भंगाणी रेंज में मात्र 510 बंदर पाए गए थे लेकिन अब दो वर्षों बाद इन क्षेत्रों में बंदरों की संख्या चार गुना से अधिक बढ़कर 2370 हो चुकी है जो किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन



इन दिनों गांव से लेकर शहर तक लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। हालांकि वन विभाग ने वर्ष 2014-15 में 2 हजार से अधिक बंदरों की नसबंदी की थी। इसके बावजूद भी बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी होना किसानों के लिए चिंता का विषय है। किसानों ने सरकार से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पांवटा वन मंडल अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बंदरों की नसबंदी के बाद भी बंदरों की संख्या में कटौती नहीं आई है। जो चिंता का विषय है।
---------------
भजन चौधरी
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed