फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mohi sharma win brown belt

मोही शर्मा ने जीती ब्राऊन बेल्ट

Sun, 25 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। नाहन में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में शहर की मोही शर्मा ने बेहतर तकनीक प्रदर्शन करते हुए ब्राऊन बेल्ट(थर्ड क्यू) हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। ड्रेगन मार्शल आर्ट अकादमी नाहन द्वारा रविवार को नाहन में कराटे बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें मोही ने गजब तकनीक का प्रदर्शन कर इस बेल्ट को हासिल किया।

परीक्षा जापान कराटे-डो मारूयोशिकाई आर्गेनाईजेशन के प्रमुख प्रशिक्षक जावेद उल्फत द्वारा ली गई। इस परीक्षा में 13 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कराटे बेल्ट परीक्षा में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए बेल्ट के लिए पसीना बहाया। मुख्य प्रशिक्षक जावेद उल्फत ने बताया कि प्रतियोगिता में गोरिशा अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, कुणाल यादव, ऐरिन खान, आयुषि गुप्ता, शिवांक अग्रवाल व परमानंद कश्यप ने येलो बेल्ट व अनुराग राणा ने ओरेंज बेल्ट हासिल की जबकि इशानवी शर्मा, पियूष सैनी ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। अनंत शर्मा  ब्लू बेल्ट प्राप्त करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि मोही शर्मा अपने दमदार तकनीक का प्रदर्शन करके ब्राउन बेल्ट (3 क्यू) हासिल की। जावेद ने बताया कि जापान कराटे-डो मारूयोशिकाई आर्गेनाईजेशन पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय नाहन में स्थायी रूप से कराटे कक्षाएं चला रहा है जिसमेें नाहन के कई युवा कराटे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। नाहन में स्थायी कक्षा चलाने के साथ-साथ आर्गेनाईजेशन जिला के सभी क्षेत्रों में समय-समय पर युवाओं को इसका प्रशिक्षण भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जावेद ने बताया कि वर्तमान में जिस प्रकार समाज में हिंसात्मक गतिविधियों में वृद्धि हुई है। उसके चलते युवाओं विशेषकर महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए कराटे सीखना आवश्यक हो गया है। कराटे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सुदृढ़ करता है। जावेद ने बताया कि यही कारण है कि उनकी आर्गेनाईजेशन स्कूलों में भी जाकर छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed