{"_id":"6952894fb8c8131d3802e2ea","slug":"mining-businessmen-should-fulfill-their-promises-chauhan-nahan-news-c-177-1-ssml1030-168244-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायदों को पूरा करें खनन व्यवसायी : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायदों को पूरा करें खनन व्यवसायी : चौहान
विज्ञापन
कहा, विकास के लिए श्री पांवटा साहिब विकास मंच गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने खनन से जुड़े व्यवसायियों से वादे के अनुसार आपदा प्रभावितों को सहायता राशि देने का आग्रह किया है। मंच के संयोजक ज्ञान चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अभी तक कुछ क्रशर संचालकों की तरफ से ग्रामीणों को सहायता नहीं मिल पाई है।
चौहान ने बताया कि बांगरन में आयोजित बैठक में क्रशर संचालकों ने छह मुद्दों पर चर्चा की थी। इसमें प्रमुख रूप से आपदा प्रभावितों को 15 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करने का वादा शामिल था। इस राशि में से केवल शिवा स्टोन क्रशर के संचालकों ने अपना वादा निभाया है, जबकि अन्य क्रशर संचालकों की ओर से 10 लाख रुपये की राशि अभी तक प्रभावितों को नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि बैठक में बांगरन पुल से भारी-भरकम ट्राले गुजरने और जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा अवैध खनन रोकने, भगानी के समीप से उत्तराखंड को बनने वाले पुल को शुरू करने और सड़कों की स्थिति सुधारने की मांगों को भी पूरा किया जाना चाहिए।