फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   memorandum to chief minister

Sirmour News: शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारियों की 44 मांगें मुख्यमंत्री को भेजीं

Thu, 25 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:55 PM IST
सार

सतौन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल ने मुख्यमंत्री को 44 मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन, पदोन्नति व नियमितीकरण की मांगें प्रमुख हैं। संघ ने शीघ्र समाधान की अपील की।

विज्ञापन
memorandum to chief minister

विस्तार

सतौन (सिरमौर)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसके माध्यम से प्रदेश के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों से संबंधित 44 मांगें उनके समक्ष रखी हैं। मुख्य रूप से अनुबंध कर्मचारियों को पहले की भांति ही वर्ष में दो बार नियमित करने, नए वेतनमान के एरियर और लंबित डीए का शीघ्र भुगतान करने, 20 वर्षों से अधिक अवधि तक एक ही पद पर आसीन सभी अध्यापकों को सीएंडवी की तर्ज पर विशेष वेतन वृद्धि, सभी वर्गों के शिक्षकों और गैर शिक्षकों को हर वर्ष नियमित रूप से पदोन्नति के अवसर प्रदान करना आदि मांगें शामिल हैं। महासंघ के उपाध्यक्ष विजय कंवर ने बताया कि पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से ये मांगें शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश ठाकुर को संघ की ओर से सनातन हिंदू पद्धति पर आधारित वार्षिक कैलेंडर, महासंघ का परिचय पत्र एवं प्रांत और जिला कार्यकारिणी का परिचय पत्रक भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed