{"_id":"61423b828ebc3e0b145b2658","slug":"meeting-on-water-supply-issues-in-nahan-nahan-news-sml3839872125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रोज पानी की आपूर्ति न होने पर नागरिक सभा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रोज पानी की आपूर्ति न होने पर नागरिक सभा नाराज
विज्ञापन
नाहन के सर्किट हाऊस में नागरिक सभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नागरिक सभा नाहन ने शहर में रोजाना पेयजल आपूर्ति न करने पर नाराजगी जाहिर की है। सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि इस विषय में आरटीआई लगा दी गई है जो भी सूचना मिलती है उसे सार्वजनिक किया जाएगा। शहर के मुद्दों को लेकर नागरिक सभा नाहन की एक बैठक बुधवार को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने की। जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव ओपी चौहान ने किया।
बैठक में खस्ताहाल वरिष्ठ नागरिक कक्ष, पेयजल, टूटी सड़कों, बंद पड़ी बस सेवाओं, चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने शहर में पानी की आपूर्ति नियमित न किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रोज पानी न दिए जाने से मुश्किल हो रही है। प्रधान दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बारे में आरटीआई लगा दी गई है जो भी सूचना मिलती है उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
वक्ताओं ने हाल ही में रानीताल में बने वरिष्ठ नागरिक कक्ष की सीलिंग टूटने पर भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि कक्ष में सिलिंग, बिजली के पंखे, ट्यूब लाइटें सब टूट गई हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने इस हाल की शीघ्र मरम्मत करवाने की भी मांग की। इसके अलावा सभा के पदाधिकारियों ने पानी के बिल नियमित देने, शहर के खस्ताहाल पड़े तालाबों की दशा सुधारने, मेडिकल कॉलेज नाहन में सीटी स्कैन की सुविधा देने की भी मांग की।
विज्ञापन
प्रधान दिग्विजय सिंह और महासचिव ओएल चौहान ने कहा कि शहर की इंटरलॉक टाइलें भी टूट गई हैं जिनकी सुध तक नहीं ली जा रही। उन्होंने कहा कि इनके टूटने से लोगों के पांव टूटी जगहों में फंस रहे हैं जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने श्मशानघाट और श्मशानघाट जाने वाले मार्ग की दशा भी सुधारने की पुरजोर मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि रास्ते की हालत दयनीय हो गई है। दोपहिया वाहन गिर रहे हैं जिससे चालक चोटिल हो रहे हैं। जबकि बरसात में श्मशानघाट में कीचड़ फैल रहा है जिससे अंतिम संस्कार के लिए आए लोगों को परेशानी हो रही है।