{"_id":"69fc826090c28e89450d68f2","slug":"meeting-on-electricity-problems-nahan-news-c-177-1-ssml1028-178122-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उद्योगों की बिजली समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उद्योगों की बिजली समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी बैठक के बाद। संवाद
लघु उद्योग भारती और राज्य विद्युत परिषद के अधिकारियों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर वीरवार को लघु उद्योग भारती और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, निदेशक संचालन एमजी शर्मा, मुख्य अभियंता संचालन दक्षिण अनूप राम और मुख्य अभियंता ई. एस मंदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में स्थानीय उद्योगों को पेश आ रही बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। औद्योगिक ढांचे को मजबूत बनाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों से जुड़े मुद्दों व उद्योगों के बढ़ते विस्तार को देखते हुए विद्युत लाइनमैन स्टाफ बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। लघु उद्योग भारती कालाअंब के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी व अन्य सदस्यों ने उद्योगों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को बोर्ड अधिकारियों के समक्ष रखा, जिस पर बोर्ड अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इसके अलावा मोगीनंद क्षेत्र में 132 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने और खारा-खारी व त्रिलोकपुर रोड क्षेत्र में नया 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की बात भी कही गई। बोर्ड अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उद्योगों को बेहतर बिजली सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर उद्यमी अजय गर्ग, केसी पारिख, संदीप गर्ग, अंकुश कलारे, दिलीप कुमार, अमन दुग्गल, राजकुमार उपस्थित रहे।