{"_id":"6140e2588ebc3ed194243287","slug":"meeting-of-childlines-in-nahan-nahan-news-sml383861144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षित और सजग होना जरूरी : सोनाक्षी सिंह तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षित और सजग होना जरूरी : सोनाक्षी सिंह तोमर
विज्ञापन
नाहन में चाइल्डलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करतीं एडीसी सोनाक्षी सिंह तोमर।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने चाइल्ड लाइन एड्वाइजरी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा बेहद जरूरी है जिसके लिए उनका शिक्षित और सजग होना आवश्यक है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया ताकि बच्चों के प्रति अपराधों को रोका जा सके। उन्होंने बच्चों के हितों के लिए कार्य कर रहे सभी संगठनों को मिलकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि बाल मजदूरी और बाल शोषण को जड़ से मिटाया जा सके।
सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक बच्चों से जुड़े विभिन्न 736 मामले दर्ज किए गए। अप्रैल 2021 से लेकर अगस्त 2021 तक 164 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने चाइल्ड लाइन को आदेश देते हुए कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को अधिक से अधिक जगहों जैसे कि स्कूल बस, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन आदि पर दर्शाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों में मूल्य आधारित शिक्षा शुरू करने को कहा ताकि उनका चरित्र निर्माण हो सके।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन समन्वयक सुमित्रा शर्मा ने बताया कि पिछले पांच माह के दौरान चाइल्ड लाइन ने संगड़ाह, शिलाई, नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद और राजगढ़ विकास खंड के विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए 129 गतिविधियां आयोजित की। इस दौरान पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई और श्रम विभाग की मदद से सभी ढाबों, मिठाई की दुकानों और अन्य दुकानों में दबिश दी गई।