{"_id":"5faacd718ebc3e9bf733cc87","slug":"market-nahan-news-sml3511630107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में दुकानदारों का कब्जा, बेलगाम चल रहे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में दुकानदारों का कब्जा, बेलगाम चल रहे बाइक
विज्ञापन
नाहन के बाजार में भीड़ से गुजरता एक दो पहिया वाहन।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बाजार में उमड़ रही भीड़ को पैदल चलने के लिए रास्ता नाममात्र रह गया है। उस पर बेलगाम घूम रहे बाइक सवारों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
दरअसल, नाहन की तंग गलियों में दुकानदारों ने दिवाली के चलते अपनी सजावट रास्तों तक कर दी है। दुकान के आगे सजे सामान के चलते रास्ता संकरा हो गया है। उस पर दोपहर को भी बाइक चल रहे हैं। सड़क सुरक्षा क्लब नाहन ने इस पर विरोध जताते हुए उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
नाहन शहर के बड़ा चौक, छोटा चौक, बड़ा चौक से गुन्नूघाट के लिए जाने वाली गलियां बेहद तंग है। गलियों के दोनों तरफ के दुकानदारों ने कई स्थानों पर अपना सामान कुछ आगे तक लगा दिया है लेकिन इस बीच बाजार में बाइक सवारों के आने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। भारी भीड़ के बीच बाइक सवारों के आने से दुर्घटना का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर की अगुवाई में उपायुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि त्योहारी सीजन में बाजार में वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने मांग की है कि सुबह दस से शाम आठ बजे तक बाजार में वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में धीरज गर्ग, असलम खान, अरुण भाटिया, नवनीत चौहान, तेजिंद्र अंगारा, देवी दत्त चौधरी, आदि उपस्थित थे। इधर, एएसपी बवीता राणा ने बताया कि इस संदर्भ में जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।