फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   market

त्योहारी सीजन में बाजार में लौटी ग्राहकों की रौनक

Mon, 09 Nov 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
market
नाहन में ग्राहकों को मोबाइल फोन दिखाता एक दुकानदार । - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की पुरानी रौनक लौट आई है। लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार करीब आठ माह के बाद बाजार में इतनी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि कोरोना काल में मार्च माह के बाद से ही बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। पहले लॉकडाउन और बाद में कमाई के अभाव में बाजार सूने-सूने पड़े हुए थे। कारोबारियों को लग रहा था कि इस बार त्योहारी सीजन भी निराशा देगा लेकिन उनकी उम्मीदों के विपरीत त्योहारी सीजन में लोग बाजार में जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले करवाचौथ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, अब दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। लोग इलेक्ट्रानिक सामान, मोबाइल और कपड़ा खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। शहर में इलेक्ट्रानिक, मोबाइल और कपड़ा बेचने वालों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिख रही है। लोग बड़ी संख्या में बाजार आकर फ्रीज, हीटर, गीजर, मोबाइल और पहनने के वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं। कई दुकानदारों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपनी दुकानों में सेल तक लगा रखी है। कुछ दुकानदारों ने पुराने कुकर, मोबाइल की जगह नया सामान लेने के लिए छूट की भी घोषणा कर रखी है जिसका लोग खूब फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के मुकाबले कपड़ा, मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स सामान बेचने वालों का कारोबार तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। कारोबारी विक्रांत गौतम, अंकुश वर्मा, रश्मि, राजीव चौहान ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। लोग, खरीददारी भी कर रहे हैं जिससे त्योहारी सीजन बेहतर जा रहा है।

-----------बाक्स
त्योहारी सीजन में कोरोना का खौफ बेअसर
शहर में त्योहारी सीजन के बीच कोरोना का खौफ भी बेअसर हो गया है। बाजारों में इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है कि सामाजिक दूरी का पालन कोई नहीं कर रहा है। कारोबारी सेल की आड़ में अपना सामान सड़क पर सजा रहे हैं जिससे जमघट और बढ़ रहा है। कई कारोबारी मास्क तक नहीं पहने दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed