{"_id":"6ac3a709f9b51c50c00eb09a","slug":"market-closed-in-dadahu-against-encroachment-removal-campaign-now-marking-will-be-done-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190752-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ ददाहू में बाजार बंद, अब होगी निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ ददाहू में बाजार बंद, अब होगी निशानदेही
विज्ञापन
ददाहू में अतिक्रमण को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम राजीव सांख्यान व व्यापारी। संवाद
एसडीएम के साथ व्यापारियों की वार्ता में बनी सहमति, देखी जाएगी लोनिवि की जमीन
व्यापारियों ने कहा, दुकानें सड़क की जमीन पर नहीं, निशानदेही से स्थिति होगी स्पष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद के बीच सोमवार को ददाहू बाजार बंद रहा। बाजार बंद के बाद एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ददाहू पहुंचे और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों की ओर से दुकानों और सड़क की सीमा को लेकर उठाए गए मुद्दे पर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और व्यापारियों ने मंगलवार से दुकानें खोलने का निर्णय लिया।
पंचायत प्रधान पंकज गर्ग और व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने दुकानों के आगे से काफी हद तक सामान और अतिक्रमण हटा लिया है, लेकिन इसके बावजूद छज्जे आदि हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। व्यापारियों ने इसी के विरोध में एक दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया।
बैठक में कुछ व्यापारियों ने कहा कि उनकी दुकानें विभाग की जमीन पर नहीं हैं, बल्कि सड़क उनकी जमीन के हिस्से में बनी है। इस पर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की वास्तविक सीमा स्पष्ट हो सके। एसडीएम ने व्यापारियों से अतिक्रमण न बढ़ाने और बाजार में यातायात व्यवस्था का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहगीरों, यात्रियों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
वार्ता के बाद व्यापारी और प्रशासन के बीच सहमति बनी। इसके बाद व्यापारियों ने मंगलवार से बाजार सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया। सड़क की निशानदेही के बाद सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। बैठक में तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान, लोनिवि सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह, पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल, व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल, कारोबार कल्याण समिति के प्रदेश सदस्य रविंद्र गुप्ता, अमित सभरवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।