फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   manisha tomar elected lecturer

Sirmour News: मनीषा तोमर के सपनों को लगे पंख, केंद्रीय विद्यालय में बनी प्रवक्ता

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
manisha tomar elected lecturer
मनीषा तोमर
सचित्र
विज्ञापन

मनीषा तोमर के सपनों को लगे पंख, केंद्रीय विद्यालय में बनीं प्रवक्ता
नाहन की मनीषा तोमर ने उत्तीर्ण की केवीएस जीव विज्ञान की परीक्षा
जम्मू के केवी ज्योतिपूरम में देंगी सेवाएं, मां-बाप को दिया इसका श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है..। इन पंक्तियों को नाहन के चार्जन मोहल्ला निवासी मनीषा तोमर ने साकार कर दिखाया है।
मनीषा तोमर ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से आयोजित जीव विज्ञान प्रवक्ता की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इनका चयन जम्मू के केवी ज्योतिपूरम में जीव विज्ञान प्रवक्ता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि चार्जन मोहल्ला निवासी मनीषा तोमर के परिवार की आर्थिकी अधिक मजबूत नहीं है। उनके पिता बलबीर सिंह शमशेर स्कूल नाहन में कैंटीन चलाते हैं। जबकि माता सरिता देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाई बहनों में सबसे बड़ी मनीषा तोमर का बचपन से ही सरकारी नौकरी का सपना रहा।
कन्या स्कूल नाहन से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नाहन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 2015 शिमला से एमएससी की पढ़ाई पूरी की और इसी वर्ष सेट भी क्वालिफाई किया।
वर्ष 2016 में नाहन कॉलेज में पीटीए पर अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2018-19 में हिमालयन कॉलेज कालाअंब से बीएड की पढ़ाई पूरी की। इस वर्ष केवीएस की जीव विज्ञान प्रवक्ता की परीक्षा उत्तीर्ण करने से पहले मनीषा तोमर ने हिमाचल में दो बार सहायक प्रोफेसर की परीक्षा भी उत्तीर्ण की लेकिन साक्षात्कार में उनका चयन नहीं हो पाया। वह निराश नहीं हुई और जी तोड़ मेहनत करती रही। वर्तमान में एसवीएन स्कूल नाहन में जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

मनीषा तोमर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-बाप को दिया है। उनका कहना है कि उनके पिता और माता देर रात तक जागकर उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए मेहनत करते रहे। आज नौकरी का सपना उनकी बदौलत ही साकार हुआ है।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed