फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   mani fold plant sysyem beging in dadhahu hospital-patient will be benefitted

ददाहू अस्पताल में अब मरीजों को नहीं सताएगी ऑक्सीजन की कमी

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mani fold plant sysyem beging in dadhahu  hospital-patient  will be benefitted
सिविल अस्पताल ददाहू में मैनीफोल्ड सिस्टम का प्रशिक्षण प्राप्त करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में रोगियों को अब ऑक्सीजन की कमी का सामना करना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में करीब 40 लाख रुपये की लागत से नया मैनीफोल्ड प्लांट स्थापित किया गया है। इसका बीते दिन मंगलवार को सफल परीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

कंपनी के तकनीकी अधिकारियों ने अस्पताल की नर्सों सहित अन्य स्टाफ को इस मैनीफोल्ड सिस्टम के संचालन एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस सिस्टम के माध्यम अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों को अब हर बिस्तर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जुलाई माह में ही यह अपना कार्य करना आरंभ कर देगा। मैनीफोल्ड के स्थापित होने से एक साथ 50 रोगी अब ऑक्सीजन की सुविधा उठा सकेंगे। उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने के झंझट से छुटकारा मिल सकेगा। अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में रोगियों के लिए बिस्तर पर ही पर्याप्त ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल ददाहू में ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा न होने से अधिकतर रोगियों को यहां से रेफर किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन के सिलिंडर अधिकतर समय रोगियों को खाली ही मिला करते हैं, जिससे रोगियों की जान तक जाने का खतरा भी बना रहता है। अब रोगियों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
अस्पताल में 24 सिलिंडरों के दो अलग-अलग मैनीफोल्ड प्लांट किए गए हैं। इसमें एक में 16 और दूसरे में आठ सिलिंडरों की क्षमता रहेगी। इनमें आठ सिलिंडर आपातकालीन स्थिति के लिए रिजर्व रहेंगे। अस्पताल के प्रत्येक वार्ड को ऑक्सीजन की सुविधा से जोड़ा गया है। कंपनी के साइट इंजीनियर रामप्रकाश ने अस्पताल के कर्मचारियों को मैनीफोल्ड सिस्टम के बेहतर रखरखाव व संचालन का प्रशिक्षण दिया।

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि सिविल अस्पताल ददाहू में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए 24 सिलिंडरों का नया मैनीफोल्ड सिस्टम स्थापित किया गया है जहां 50 रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा अब बिस्तर पर ही मिलेगी। इस मैनीफोल्ड को स्थापित करने में करीब 40 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed