फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   manal froest gitted in fire

मानल जंगल के 20 हेक्टेयर क्षेत्र में भड़की आग

Fri, 29 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ सतौन (सिरमौर)।
ब्यूरो/ सतौन (सिरमौर)। Updated Fri, 29 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
manal froest gitted in fire
डंठल से लगी आग।

आजकल जंगलों में भड़क रही आग लाखों की वन संपदा को राख कर रही है। लेकिन, हर साल की तरह आग पर काबू पाने के विभाग के दावे हवा हो रहे हैं।  वन विभाग के कफोटा रेंज की सतौन बीट के मानल जंगल में इन दिनों आग से भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


सतौन और इसके आसपास के जंगलों में तीन दिन से आग लग रही है, जिस कारण क्षेत्र का तापमान भी बढ़ रहा है। दो दिनों से सतौन बीट के मानल जंगल मे भयंकर आग लगी हुई है, जिस कारण लगभग 20 हेक्टेयर जंगल राख हो गया है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते सप्ताह करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर आग से क्षति हुई थी। वहीं कफोटा के खजूरी बीट में भी आग लग चुकी है। कफोटा रेंज के मानल के जंगल में भयंकर आग लगी हुई है। विभाग के कर्मचारी और कुछ ग्रामीणों के प्रयास करने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रात भर जंगल में आग की लपटें उठती रहीं। सतौन बीट के गार्ड इन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को तेज हवा के कारण जंगल में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने आग का कारण पूछने पर बताया कि कुछ ग्रामीण इलाकों में इन दिनों तेंदुए का आतंक है, जिस कारण कई लोग तेेंदुए को भगाने के लिए भी आग लगा देते हैं और हवा चलने पर आग भयंकर रूप ले लेती है।


उधर, कफोटा रेंज के आरओ दसोंदी लाल ने बताया कि खजूरी में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में तथा सतौन बीट में भी 35 हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगी। बुधवार से सतौन बीट में भी आग लगी है। सतौन बीट के मानल जंगल का अभी आकलन नहीं हो सका है। लगभग 20 हेक्टेयर के करीब जंगल में आग लगी हुई है। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed