फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   man kabbaddhi team selected in ponta sahib for state level pratiyogita

पांवटा साहिब में पुरुषों की वरिष्ठ कबड्डी टीम चयनित

Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
man kabbaddhi team selected  in ponta  sahib  for  state level  pratiyogita
पांवटा साहिब में रविवार को हुए ट्रायल में चयनित सिरमौर की सीनियर कबड्डी टीम। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला सिरमौर कबड्डी संघ ने रविवार को पांवटा में पुरुषों की वरिष्ठ वर्ग की टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए। इस दौरान टीम का चयन किया गया। यह टीम मंडी में 5-6 मार्च को हो रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि कर्नल जगत चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा और उपाध्यक्ष बीर सिंह ने कहा कि चयनित टीम में 12 सदस्यों की टीम में विलम, उमेश, अनिल, प्रकाश, मनीष, मुकेश, विक्रांत, अजीत, संदीप, बृजलाल, संदीप-2, कृषण का चयन हुआ है। अतिरिक्त सदस्यों में सचिन एवं सुमित को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए पांवटा में सोमवार से शिविर शुरू होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूरण सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश चौहान, लायक राम, विक्रम चौहान, नाथूराम, सोहन पांटा, बलबीर जस्टा, विक्रम ठाकुर, अमित धीमान, प्रताप सिंह और अश्विनी राय समेत संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed