{"_id":"57c444194f1c1bc6602cb343","slug":"majra-win-the-hockey-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स क्लब माजरा ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स क्लब माजरा ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माजरा (सिरमौर)। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वमापा माजरा में मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 पुरुष व 2 महिला हॉकी टीमों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग का पहला सेमिफाइनल मुकाबला राजकीय स्नातक विद्यालय पांवटा साहिब व जिला सिरमौर की हॉकी टीम के बीच खेला गया जिसमें स्नातक विद्यालय की टीम ने सिरमौर टीम को 2-0 सेे धूल चटा कर फाइनल में प्रवेश पाया।
विज्ञापन
दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला सदाबहार हॉकी क्लब माजरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले को सदाबहार क्लब माजरा ने 3-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला सदाबहार हॉकी क्लब माजरा व राजकीय स्नातक विद्यालय के बीच खेला गया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जो कि अंत में 1-1 पर बराबरी पर छूटा जिसमें दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
लड़कियों का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल माजरा व हॉकी क्लब मटक माजरी के बीच खेला गया जिसे स्पोर्ट्स हॉस्टल क्लब माजरा ने 2-0 से अपने नाम किया। इस मौके पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बास्केटबाल कोच अभय कंवर सिंह, फुटबाल कोच मनुज शर्मा, डीपीई पंकज सकलानी, हॉकी कोचचंद्रशेखर, गोविंद वल्लभ डंगवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र मलिक ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।