फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   maarpeet with driver and conductor

Sirmour News: निगम की चलती बस में चालक-परिचालक से की मारपीट

Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
maarpeet with driver and conductor
निगम की चलती बस में चालक-परिचालक से की मारपीट
विज्ञापन

कैश से भरा बैग छीना, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)। सिरमौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इसके बाद कर्मियों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी की ओर से मौके पर परिचालक से कैश से भरा बैग व मोबाइल भी छीना गया है। हालांकि बाद में मोबाइल मिल गया।

नाहन अतिरिक्त बस अड्डा प्रभारी धर्मेद्र शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी की एक बस बढ़ोल जा रही थी, इस बीच बस में नशे में धुत्त होकर सवार एक यात्री की चालक जयवीर सिंह के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद व्यक्ति ने चालक से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब परिचालक प्रवीण कुमार द्वारा बीच बचाव किया गया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और साथ लगती ढांक से टकराई। इस दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था क्योंकि साथ ही खाई है। उधर, पहाड़ी से बस के टकराने के बाद नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की ओर से नकदी भी छीन लिया गया है। इस दौरान मोबाइल भी बाद में मिला।
विज्ञापन


उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed