{"_id":"83704eb2682ccb55c74d603d4c110916","slug":"lpg-online-booking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में भी रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में भी रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 19 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पांवटा गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। इंटरनेट के माध्यम से आईओसी के आईबीआरएस नंबर 98825-54411 पर अपने रिफिल की घर बैठे ही बुकिंग करवा सकेंगे। पांवटा एजेंसी के शहरी क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को इससे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पांवटा घरेलू गैस एजेंसी संचालक प्रदीप शर्मा ने कहा कि पहले हजारों उपभोक्ता खुद एजेंसी पहुंच कर या फोन से गैस बुक करवाते थे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की है। जिला मुख्यालय के बाद, अब पांवटा गैस एजेंसी में भी ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। व्यवसायिक व घरेलू उपभोक्ता डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडेन डॉट इन करें। गैस उपभोक्ता इंडेन एप भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें अपना गैस नंबर व गैस एजेंसी का नाम भी बुकिंग के लिए लिखना होता है। स्थानीय एजेंसी में उपभोक्ता व्यावसायिक व घरेलू सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन