फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lepord kill hen and chicken in meruwala sirmaur

पोल्ट्री फार्म में घुसा तेंदुआ, मुर्गे-मुर्गियों को बनाया शिकार

Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
lepord kill hen and chicken in meruwala sirmaur
मेहरूवाला स्थित पोल्ट्री फार्म में तेंदुए द्वारा मारी गई मुर्गियां। - फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र भगानी के मेहरूवाला गांव में खूंखार तेंदुए ने रात को आतंक मचाया है। तेंदुए ने एक पोल्ट्री फार्म पर हमला करके वहां बंद दर्जनों मुर्गे-मुर्गियों को मार खाया। साथ ही सैकड़ों जीवों को कुचलकर मार दिया है। इससे पोल्ट्री फार्म के मालिक मनोवर को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

स्थानीय भगानी पंचायत प्रधान हरजिंद्र कौर, रणदीप सिंह, सुरजीत सिंह उपप्रधान आदि ने बताया कि मेहरूवाला पंचायत के पोल्ट्री फार्म में शनिवार देर रात को एक खूंखार तेंदुुए ने हमला बोला है। तेेंदुआ दीवार और जाली फांद कर पोल्ट्री फार्म में घुस आया और फार्म में पल रहे दर्जनों (मुर्गा-मुर्गियों) जीवों को अपना शिकार बनाया, जबकि सैकड़ों जीव उसके द्वारा कुचले जाने से मर गए। गनीमत यह रही कि पोल्ट्री फार्म में सो रहा मालिक तेंदुए का शिकार बनने से बच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है, जबकि पीड़ित परिवार ने विभाग से जीवों के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है।
वन रेंज भगानी के आरओ बस्ती राम ने कहा कि मनोवर पुत्र सलीम के बड़े पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ आने की शिकायत मिली है। टीम मौके पर इसकी रिपोर्ट बना रही है। इसमें पंचायत प्रधान व पशु चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट संलग्न कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed