फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lecturer sanjay sharma welcome in sarahan school

Sirmour News: राज्य पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षक संजय शर्मा का स्कूल में भव्य स्वागत

Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
lecturer sanjay sharma welcome in sarahan school
राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सराहां स्कूल पहुंचे शिक्षक संजय शर्मा का सम्मान करता स्कूल स
सचित्र--
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षक संजय शर्मा का स्कूल में भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में कार्यरत वाणिज्य विषय के प्रवक्ता संजय शर्मा का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्ति के बाद शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर समूचे विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
बता दें कि संजय शर्मा के सौजन्य से इस विद्यालय के चार विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रथम स्थान पर रहे और तीन विद्यार्थी टॉप 10 की सूची में शामिल हुए। कोरोना काल में भी संजय कुमार ने हर घर पाठशाला के माध्यम से शिक्षण अधिगम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आकर्षक वीडियो तैयार की। उनके कार्यों के चलते उनको शिमला में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल, राजेश गौतम, राजेश शर्मा, धनी राम, महेश दत्त, दीपक पांडे, देवी दत्त शर्मा, विजेश अत्री, रजवंत सिंह, आशा शर्मा, रविंद्र दत, दीपक गर्ग व वेंकटेश शर्मा, अनुराधा शर्मा व सुनीता कुमारी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed