फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Law and order in the state has crumbled; the government has failed to curb the situation.

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, सरकार रोकने में नाकाम : भावन

Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Law and order in the state has crumbled; the government has failed to curb the situation.
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा। संवाद
नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जड़े आरोप
विज्ञापन


महिला हत्याकांड, छेड़छाड़ और हमले की घटनाओं को लेकर साधा निशाना


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि शिमला में एक महिला की हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। हत्या के बाद महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने आरोप लगाए थे। साथ ही अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। इसके बावजूद समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


भावन शर्मा ने सवाल उठाया कि बाहरी नंबर की गाड़ी में आए लोगों की ओर से एक महिला की हत्या कर दी जाती है, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है और न ही सरकार कोई स्पष्ट जवाब दे पा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावन शर्मा ने शिमला में एक नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की और लोगों के धरना-प्रदर्शन के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के कोलर क्षेत्र में कुछ दिन पहले धारदार हथियारों से लैस लोगों ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया था, जिससे लोगों में भय का माहौल है। प्रदेश में खनन माफिया के हौसले भी बुलंद हैं और कई क्षेत्रों में माफिया राज चल रहा है।


नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोग खुलेआम घूमने-फिरने से डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed