फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kuldeep sharma honoured with british sansad international award

Sirmour News: नाटी किंग ने इंटरनेशनल अवार्ड किया ससुर को समर्पित

Fri, 26 Jul 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
kuldeep sharma honoured with british sansad international award
ब्रिटिश सांसद में मिले इंटरनेशनल अवार्ड ससुर को समर्पित करते हुए नाटी किंग कुलदीप शर्मा: संवाद
कुलदीप शर्मा ने इंटरनेशनल अवार्ड किया अपने ससुर को समर्पित
विज्ञापन

हिमाचली लोकगायक कुलदीप शर्मा अपने ससुराल सतौन पहुंचे
कहा, मेरी मां, सास-ससुर ने सदैव गायन के लिए किया है प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले देवभूमि हिमाचल के लोक गायक कुलदीप शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नही है। प्रदेश के प्रथम कलाकार हैं जिन्होंंने ब्रिटिश संसद में इंटरनेशनल अवॉर्ड प्राप्त किया है। कुलदीप शर्मा ने अपने ससुराल सतौन पहुंच कर अपने ससुर दया राम शर्मा को ये अवार्ड समर्पित किया है।

बता दें कि करीब तीन दशकों से हजारों गीत गा चुके हैं। कुलदीप शर्मा के यू-ट्यूब चैनल पर पांच लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इन दिनों दुबई वाला टूर हर महफिल में बज रहा है। हिमाचली लोक गायक ने प्रदेश के साथ विदेशों तक हिमाचल का नाम रोशन किया है। हाल ही में भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में लोक संस्कृति, संगीत के संरक्षण व प्रसार के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा शुक्रवार को अपनी पत्नी वीना शर्मा के साथ ससुराल सतौन पहुंचे। उन्होंने ब्रिटेन में मिली सम्मान ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र अपने ससुर दया राम शर्मा सो समर्पित किए हैं। कुलदीप शर्मा ने कहा कि मेरी मां, सास व ससुर सदैव बेहतर गायकी के लिए शुरू से ही प्रेरणा देते रहे हैं। इसके चलते फिल्म में अभिनय करने व हिमाचली गीतों को गीत संगीत को बढ़ावा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा के ससुर दया राम शर्मा ने कहा कि दामाद के सम्मानित होने के बाद मोबाइल तथा सोशल मीडिया पर लोग लगातार बधाई संदेश देते आ रहे हैं। हिमाचली गीत संगीत के नई पहचान देने के लिए कुलदीप शर्मा ने देश व प्रदेश का नाम खूब रोशन किया है। प्रदेश के ऐसे प्रथम गायक है, जिनकों ब्रिटिश संसद में इंटरनेशनल एक्सचेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed