{"_id":"687cdb9b65cecd745c0e4060","slug":"kisaan-and-bagvaan-pradarshan-on-sachiwalay-nahan-news-c-177-1-nhn1002-155253-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को करेंगे प्रदेश सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को करेंगे प्रदेश सचिवालय का घेराव
विज्ञापन
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते सीपीआईएम के पूर्व विधायक राकेश सिंघा। संवाद
किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को करेंगे प्रदेश सचिवालय का घेराव
हिमाचल में बेदखली मामलों को रोकने में असफल रही प्रदेश सरकार : राकेश सिंघा
पत्रकार वार्ता में बोले, पूर्व विधायक एवं सीपीआईएम नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को हाई कोर्ट के आदेशों के आधार पर हिमाचल में की जा रही बेदखली के खिलाफ प्रदेश सचिवालय का घेराव करेंगे। यह बात रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक एवं सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने कही।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के आदेशों पर की जा रही बेदखली को रोकने में प्रदेश सरकार असफल रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में अपील की गई थी। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को तब तक यथावत रखने के आदेश जारी किए हैं जब तक इसके लिए चीफ जस्टिस का बेंच गठित नहीं हो जाता। बावजूद इसके उच्च न्यायालय के आदेश पर बेदखली का कार्य चला हुआ है।
राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सोशल वेलफेयर स्टेट है। इसलिए सरकार का यह दायित्व बनता है कि प्रदेश वासियों की सुरक्षा करें। वर्तमान में मानसून सीजन चल हुआ है। हिमाचल त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे समय में सेब के बड़े-बड़े पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे और अधिक भूमि कटाव होगा और बाढ़ आदि की स्थिति पैदा हो सकती है। सेब, नाशपाती जैसी कई ऐसी प्रजातियां है जोकि जंगली वनस्पति हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और उच्च न्यायालय इसे मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों को संगठित करने के मकसद से हिमाचल प्रदेश में बैठकें की जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसानों और बागवानों को 29 जुलाई को होने जा रहे हैं हिमाचल सचिवालय के घेराव के लिए तैयार किया जा सके।
इससे पूर्व राकेश सिंघा ने सिरमौर जिले के किसान सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की। इस मौके पर सीपीआईएम नेता डॉ. कुलदीप तन्वर, राजेंद्र ठाकुर, संतोष कपूर, सतपाल मान, गुरविंद्र सिंह, जगदीश पुंडीर, धनीराम शर्मा, विरेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे।
....संवाद