फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kisaan and bagvaan pradarshan on sachiwalay

Sirmour News: किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को करेंगे प्रदेश सचिवालय का घेराव

Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
kisaan and bagvaan pradarshan on sachiwalay
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते सीपीआईएम के पूर्व विधायक राकेश सिंघा। संवाद
किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को करेंगे प्रदेश सचिवालय का घेराव
विज्ञापन

हिमाचल में बेदखली मामलों को रोकने में असफल रही प्रदेश सरकार : राकेश सिंघा
पत्रकार वार्ता में बोले, पूर्व विधायक एवं सीपीआईएम नेता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। किसान सभा और सेब उत्पादक संघ 29 जुलाई को हाई कोर्ट के आदेशों के आधार पर हिमाचल में की जा रही बेदखली के खिलाफ प्रदेश सचिवालय का घेराव करेंगे। यह बात रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक एवं सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने कही।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के आदेशों पर की जा रही बेदखली को रोकने में प्रदेश सरकार असफल रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में अपील की गई थी। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को तब तक यथावत रखने के आदेश जारी किए हैं जब तक इसके लिए चीफ जस्टिस का बेंच गठित नहीं हो जाता। बावजूद इसके उच्च न्यायालय के आदेश पर बेदखली का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन


राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सोशल वेलफेयर स्टेट है। इसलिए सरकार का यह दायित्व बनता है कि प्रदेश वासियों की सुरक्षा करें। वर्तमान में मानसून सीजन चल हुआ है। हिमाचल त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे समय में सेब के बड़े-बड़े पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे और अधिक भूमि कटाव होगा और बाढ़ आदि की स्थिति पैदा हो सकती है। सेब, नाशपाती जैसी कई ऐसी प्रजातियां है जोकि जंगली वनस्पति हैं, लेकिन प्रदेश सरकार और उच्च न्यायालय इसे मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों को संगठित करने के मकसद से हिमाचल प्रदेश में बैठकें की जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसानों और बागवानों को 29 जुलाई को होने जा रहे हैं हिमाचल सचिवालय के घेराव के लिए तैयार किया जा सके।


इससे पूर्व राकेश सिंघा ने सिरमौर जिले के किसान सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की। इस मौके पर सीपीआईएम नेता डॉ. कुलदीप तन्वर, राजेंद्र ठाकुर, संतोष कपूर, सतपाल मान, गुरविंद्र सिंह, जगदीश पुंडीर, धनीराम शर्मा, विरेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed