फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khushhaal mahila =khushaal parivarr programme organised by brahamakumaris visvav vfdyalay in nahan

महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन मनाएं : मीनाक्षी शाह

Sun, 05 Mar 2023 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
khushhaal mahila =khushaal parivarr programme organised by brahamakumaris visvav vfdyalay in nahan
ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में महिलाओं को संबोधित करती डीएसपी मीनाक्षी। स
सचित्र-14,15,16
विज्ञापन

महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन मनाएं : मीनाक्षी शाह
महिला दिवस पर हुआ खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार.., कार्यक्रम
ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र नाहन में होली स्नेह मिलन समारोह भी हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अमरपुर मोहल्ला स्थित नाहन सेवा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार.., और अलौकिक होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें डीएसपी नाहन मीनाक्षी शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अलका गर्ग, रचना गौतम व रेनू कश्यप विशिष्ट अतिथि रहीं।
डीएसपी मीनाक्षी शाह ने मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें यह दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन मनाना है। उन्होंने महिलाओं से दूसरों के साथ-साथ अपनी उन्नति के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। मीनाक्षी शाह ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र की संचालिका बीके रमा दीदी ने महिलाएं परिवार की धुरी हैं। उनके मन की दशा किसी घर, परिवार के वातावरण को सबसे अधिक प्रभावित करती है।
रचना गौतम ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने एक महिला के रूप में जन्म लिया। अलका गर्ग ने कहा कि घर के कार्य करते हुए थोड़ा समय समाज को भी देना चाहिए। रेणू कश्यप ने कहा कि सभी को यहां आकर राजयोग, मेडिटेशन का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। आयुषी ने प्रभु तेरे रंग में.., गीत प्रस्तुत किया। कुमारी शिवन्या ने शुभ स्वागतम गीत पर सुंदर नृत्य किया। प्रियंका बहन ने नारी सम्मान पर कविता पेश की। अंजना शर्मा ने सभी बहनों का बस एक सपना.., गीत पेश किया। कार्यक्रम दौरान मनोरमा देवी, निकेता गुप्ता, आयुषी गुप्ता, शिवानी चौहान, शिल्पी, प्रतिभा, मंजू, राखी चौहान आदि मौजूद रहे।

-----तन्हा

ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में महिलाओं को संबोधित करती डीएसपी मीनाक्षी। स

ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में महिलाओं को संबोधित करती डीएसपी मीनाक्षी। स

ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में महिलाओं को संबोधित करती डीएसपी मीनाक्षी। स

ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय नाहन सेवा केंद्र में महिलाओं को संबोधित करती डीएसपी मीनाक्षी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed