Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood under -19 in sirmaur

Sirmour News: सात जोन में 4 सितंबर और एक जोन में पहली सितंबर से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

Tue, 19 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
khelkood under -19 in sirmaur
सात जोन में 4 सितंबर और एक जोन में पहली सितंबर से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

सिरमौर जिले में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, चयनित किए स्कूल
जोन स्तर के बाद होगी जिला स्तरीय खेलकूद, खेलकूद में चरम पर रहेगा रोमांच
पंकज तन्हा
नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। जिले के आठ जोन में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए स्कूलों का चयन करके तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। जिले के सात जोन में यह प्रतियोगिता 4 सितंबर से होगी, जबकि एक जोन में यह प्रतियोगिता पहली सितंबर से शुरू की जाएगी। छात्र-छात्रा वर्ग के लिए तीन-तीन दिन इस प्रतियोगिता के लिए तय किए गए हैं। जोन स्तर के बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसके लिए भी स्कूल और तारीखें तय कर ली गईं हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने बताया कि नाहन, पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, राजगढ़, नौहराधार व सतौन जोन की खेलकूद स्पर्धा 4 सितंबर और सराहां जोन की खेलकूद पहली सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जोन स्तर पर छात्र और छात्राएं कबड्डी, खो-खो, रेसलिंग, वॉलीबाल, ताइकवांडो, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, शतरंज, योग, कुराश आदि स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाहन जोन के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता 4 से 6 सितंबर तक त्रिलोकपुर स्कूल, छात्रा वर्ग की 10 से 12 सितंबर तक बेचड़ का बाग स्कूल में होगी।
पांवटा जोन के छात्रों की खेलकूद अजौली स्कूल और छात्रा वर्ग की पुरुवाला स्कूल में होगी। शिलाई जोन के छात्र वर्ग की खेलकूद टिंबी स्कूल और छात्रा वर्ग की जरवा जुनेली स्कूल में होगी। इसी प्रकार संगड़ाह जोन के छात्रों की कोरग स्कूल और छात्रा वर्ग की लुधियाना स्कूल में होगी।
राजगढ़ जोन के छात्रों की फागू स्कूल और छात्रा वर्ग की भनोग स्कूल में खेलकूद स्पर्धा खेली जाएगी। नौहराधार जोन के छात्र वर्ग की बोगधार स्कूल व छात्रा वर्ग की नौहराधार स्कूल और सतौन जोन के छात्र वर्ग की भंगानी स्कूल व छात्रा वर्ग की किल्लौर स्कूल में प्रतियोगिता होगी।

सराहां जोन के छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता एक से तीन सितंबर तक नैनाटिक्कर स्कूल और छात्रा वर्ग की 10 से 12 सितंबर तक कुज्जी स्कूल में होगी।
उन्होंने बताया कि छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर और छात्रा वर्ग की 22 से 24 सितंबर तक खेली जाएंगी। जबकि छात्र व छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed