फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in ponta college

Sirmour News: शिरान खान और मनीषा ठाकुर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

Tue, 23 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
khelkood in ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के मुख्य अ​तिथि वअन्य खेल स्पर्धा तो देखते हुए।
(सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन



मुख्यातिथि प्राचार्य कफोटा कॉलेज डॉ. कुलदीप सिंह ने विजेताओं को इनाम बांटे
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाविद्यालय पांवटा की वार्षिक एथलेटिक मीट 2025-26
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाविद्यालय पांवटा की संसद खेल महोत्सव व वार्षिक एथलेटिक मीट 2025-26 का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की तकनीकी समिति के अध्यक्ष और कफोटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे।
प्रतियोगिता में शिरान खान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) तथा मनीषा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) घोषित किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने मुख्यातिथि एवं अन्य गण्यमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. जाफर अली ने कहा कि मंच संचालन प्रो. प्रीति चौहान एवं प्रो. नंदिनी कंवर ने किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि डॉ. कुलदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल अनुभव साझा किए। पांवटा साहिब में बिताए अपने समय को याद किया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जफर अली ने बताया कि पुरुष दौड़ में ईशान प्रथम, मोहम्मद असलम, द्वितीय तथा अनुज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला दौड़ में निशा देवी ने प्रथम, हेमलता ने द्वितीय एवं ईशानी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में कार्तिक कौशल प्रथम, अनुज द्वितीय एवं आवेश खान तृतीय रहे। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में कार्तिक कौशल प्रथम, आवेश खान द्वितीय तथा अनुज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1500 मीटर महिला दौड़ में मनीषा ठाकुर प्रथम, आरती द्वितीय एवं पूनम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग की लंबी कूद में शिरान खान, निखिल तोमर एवं सोहेल खान ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में योगेश मेहता प्रथम, रोहित ठाकुर द्वितीय एवं अनमोल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में सिमरन कौर प्रथम, आरती द्वितीय एवं पूनम तृतीय रहीं। शॉट पुट (महिला) में तानिया प्रथम, कशिश द्वितीय एवं अदिति ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
हाई जंप (पुरुष) में सोहेल खान प्रथम, अनमोल द्वितीय डिस्कस थ्रो (पुरुष) में योगेश मेहता प्रथम, सुजल द्वितीय मीटर महिला दौड़ में आरती प्रथम, मनीषा ठाकुर द्वितीय रहीं। जबकि 200 मीटर पुरुष दौड़ में शिरान खान प्रथम, इशानी खान द्वितीय एवं निखिल तोमर तृतीय रहे। रिले स्पर्धाओं में (पुरुष) में शिरान, इशानी, हरप्रीत एवं निखिल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले (महिला) में आरती, सिमरन, कृतिका एवं मनीषा तथा रिले (पुरुष) में हरप्रीत, पार्थ, शिरान एवं निखिल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र गुप्ता सेवानिवृत्त प्राचार्य, डॉ. नलिन रमोल, विनोद शंकर, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कपूर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, पीटीए सदस्य ममता, श्यामलाल पुंडीर, प्रवेश शर्मा, परवीन एवं नियति ठाकुर उपस्थित रहे।


बाक्स...


अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निभा चुके निर्णायक की भूमिका : प्राचार्य
- कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. कुलदीप सिंह ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई है। वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2025, नानजिंग (चीन) में जूरी सदस्य, एशियन थ्रोइंग चैंपियनशिप 2024, मोकपो (दक्षिण कोरिया) में तकनीकी प्रतिनिधि तथा एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन की तकनीकी कार्यशाला (बैंकॉक) में प्रतिभागी रह चुके हैं।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed