{"_id":"61fd6c772c00ba715d03a802","slug":"karisma-chaudry-of-guruwala-ponta-sahib-elected-nursing-officer-in-aims-bilaspur-nahan-news-sml398614757","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवाला की करिश्मा चौधरी बनीं नर्सिंग अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवाला की करिश्मा चौधरी बनीं नर्सिंग अधिकारी
विज्ञापन
करिश्मा चौधरी
- फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा दून क्षेत्र की सिंघपुरा-गुरुवाला पंचायत की करिश्मा चौधरी ने नर्सिंग अधिकारी बनकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि वर्तमान में करिश्मा तीन साल से चंबा मेडिकल कॉलेज में नर्स के रूप में सेवाएं दे रहीं थीं। उन्होंने नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा पास की है, उनको एम्स बिलासपुर में नियुक्ति मिली है।
सिंघपुरा-गुरुवाला पंचायत के गुरुवाला गांव की करिश्मा चौधरी के पिता जगमोहन चौधरी पीएचसी कुंडियों में हेल्थ सुपरवाइजर हैं, जबकि माता सुलोचना देवी गृहिणी हैं। नर्सिंग अधिकारी बनने से पूर्व करिश्मा चौधरी ने भंगानी स्कूल से दसवीं और डीएवी स्कूल पांवटा से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
उसके बाद नालागढ़ से स्टाफ नर्स का कोर्स किया। तीन साल से वह मेडिकल कॉलेज चंबा में बतौर नर्स सेवाएं दे रही हैं। करिश्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। करिश्मा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।