फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kabadh player anil justa welcome

उपलब्धि सामूहिक मेहनत, समर्थन का परिणाम : अनिल जस्टा

Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
kabadh player anil justa welcome
यू मुंबा टीम में शामिल अनिल जस्टा के स्वागत कार्यक्रम में संबोधित करते स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी प
यू मुंबा में शामिल किए जाने के लिए कोच अतर सिंगटा का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रो कबड्डी में यू मुंबा की ओर से 78 लाख रुपये में अनिल जस्टा को अपनी टीम में शामिल करने से लोगों में खुशी की लहर है।
अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता में अनिल जस्टा ने कहा कि यह उपलब्धि अकेले उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक मेहनत और समर्थन का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों, प्रशिक्षकों तथा हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के समस्त पदाधिकारियों और चयन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से कोच अतर सिंगटा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और विश्वास के कारण ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
इस अवसर पर स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के चेयरमैन डॉ. एनपीएस नारंग ने सचिव एवं मुख्य कोच अतर सिंगटा और अध्यक्ष नारायण चौहान ने अनिल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का प्रतिफल है। अनिल की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन

बता दें कि अनिल जस्टा, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रोनहाट क्षेत्र स्थित जसवी गांव के निवासी हैं। उन्होंने बचपन से ही कबड्डी में गहरी रुचि दिखाई और निरंतर अभ्यास और लगन से इस मुकाम को हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed