{"_id":"6211001160a96501cb7339d0","slug":"kaamgaar-must-registerd-their-self-in-kaamgaar-kalyan-board-and-take-govt-facility-nahan-news-sml400101133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगार कल्याण बोर्ड में कराएं पंजीकरण : कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगार कल्याण बोर्ड में कराएं पंजीकरण : कपूर
विज्ञापन
ददाहू में आयोजित जागरुकता शिविर के दौरान मौजूद कामगार।
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से शनिवार को ददाहू में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड के माध्यम से कामगारों के लिए चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
ददाहू पंचायत के उपप्रधान विजयपाल ने शिविर का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र से जुड़े कामगारों को इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
हिमालयन अवेकनिंग सोसायटी के सचिव वीरेंद्र कपूर ने बताया कि मनरेगा या किसी भी कार्य क्षेत्र में 90 दिन तक रोजगार प्राप्त करने वाले कामगार इस बोर्ड में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के उत्थान के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनका लाभ उठाकर कामगार अपनी मृत्यु होने के बाद भी अपने आश्रितों को पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने कहाकि कामगारों के दो बच्चों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए 50 हजार, साधारण मृत्यु होने पर दो लाख और दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख की सहायता राशि का प्रावधान है। इसके अलावा पंजीकृत कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए सात सौ रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
इस मौके पर विभाग की ओर से कमल ठाकुर, ददाहू पंचायत के सचिव रणदीप सिंह, मदन सिंह सहित ददाहू पंचायत के अन्य सदस्य व कामगार मौजूद रहे।
.