{"_id":"8b030de239ccfb78e13c4bb0e9a980d0","slug":"jondis-patient-incresing-in-pachad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद में बढ़ा पीलिया का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद में बढ़ा पीलिया का प्रकोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद क्षेत्र में पीलिया बीमारी से ग्रस्त रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पीलिया के लक्षणों से प्रभावित दर्जनों मरीज अभी भी अपना उपचार करवा रहे हैं। जबकि पिछले 20 दिनों में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पीलिया रोग के 11 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
हालांकि आईपीएच व स्वास्थ्य विभाग जैसे महकमे क्षेत्र के लोगों को निरंतर जागरूक कर स्वच्छ जल, भोजन इत्यादि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आईपीएच ने जहां कई योजनाओं से पानी के सैंपल भरे हैं वहीं पानी के टैंकों में दवा इत्यादि का छिड़काव भी किया है। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो प्रभावित गांवों में टीम भेजी गई है, जो लोगों को जागरूक कर ऐसे लक्षणों का दवा इत्यादि देकर उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस सब के बावजूद धीरे-धीरे पीलिया के लक्षणों में इजाफा हो रहा है। क्षेत्र में पिछले 20 दिनों के भीतर जिन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में लिया है उनमें कांगर निवासी विक्रांत, सराहां निवासी दीपक कुमार, अनुराग, घरघोण निवासी शांति स्वरूप, कनलोग निवासी शिवाली, तकाहां निवासी प्रदीप, नैना टिक्कर निवासी किशन सिंह, रीना देवी, विमला देवी, राजेश कुमार के अलावा कनलोग निवासी नरेश दत्त आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं उपचार के बाद हालत में सुधार होने के बाद कनलोग के नरेश शर्मा ने बताया कि वह अपनी मां के इलाज को लेकर बीते दिनों शिमला में थे। वहीं अचानक तबियत बिगड़ी तो पता चला कि उन्हें पीलिया हो गया है। उन्होंने घर आकर सराहां अस्पताल से उपचार करवाया जहां वह अब ठीक हो कर अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
बाक्स....
उचित उपचार और जागरूक करने के दिए हैं निर्देश
जिला के सभी सिविल अस्पतालों, पीएचसी, हेल्थ सेंटरों के चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी मरीज पीलिया की शिकायत को लेकर अस्पतालों में उपचार करवाने आ रहे हैं उन्हें उचित दवा, उपचार व जागरूक कर स्वास्थ्य लाभ दें।
- डॉ. संजय शर्मा, सीएमओ
नाहन
-----