फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Jeffrey and Rajat Shrinet awarded the trophy

जेफरी और रजत श्रीनेट को को ट्रॉफी से नवाजा

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jeffrey and Rajat Shrinet awarded the trophy
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर ने अपने चौथे और पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन वर्चुअल मोड में किया। फोर्र्बस मार्शल के सह-अध्यक्ष डॉ. नौशाद ऑनलाइन हुइस इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। अजय एस श्रीराम अध्यक्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईएम सिरमौर डीसीएम श्रीराम लिमिटेड और प्रोफेसर डॉ. नीलू रोहमेत्रा निदेशक, आईआईएम सिरमौर इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चौथे दीक्षांत समारोह के लिए एमबीए बैच (2018-20) के 98 छात्र और और 5वें दीक्षांत के लिए एमबीए बैच (2019-21) के 115 छात्र शामिल हुए। चौथे बैच के आयुष तिवारी और सौमित मुखर्जी ने चेयरमैन का स्वर्ण पदक तथा मोहम्मद समीर ने निदेशक का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि, जेफरी डेविड को 2020 में उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह, पांचवें बैच के श्यामसुंदर ने अध्यक्ष का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आकाश जैन ने निदेशक का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत श्रीनेट को 2021 के लिए उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नौशाद फोर्बस, सह-अध्यक्ष, फोर्ब्स मार्शल ने दोनों बैच के विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स अध्यक्ष अजय एस श्रीराम ने कुशल नेतृत्व के पांच महत्वपूर्ण सिद्धांतों के बारे में बातचीत करते हुए अहम जानकारी दी। आईआईएम सिरमौर की निदेशक प्रोफेसर नीलू रोहमेत्रा ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed