{"_id":"697f3f24a20d7083b4040624","slug":"jd-khan-donated-desk-to-bankala-2-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-170900-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जेडी खान ने निभाया वादा बनकला दो स्कूल को दिए डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जेडी खान ने निभाया वादा बनकला दो स्कूल को दिए डेस्क
विज्ञापन
बनकला-2 स्कूल में समाजसेवी जेडी खान द्वारा दिये गए डेस्क के साथ शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत: स्क
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला बनकला-दो में चल रही डेस्क की कमी को काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। खजूरना मस्जिद क्षेत्र के प्रधान और ग्रामीण वैज्ञानिक हर्बल संस्था के निदेशक जेडी खान ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डेस्क उपलब्ध करवाए हैं। जेडी खान ने स्कूल के वार्षिक समारोह में 20 डेस्क देने का वादा किया था जिसे पूरा करते हुए उन्होंने दो सीटर 20 डेस्क स्कूल प्रशासन को उपलब्ध करवाए। इसके अलावा 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है। खास बात यह है कि इन डेस्क को अपनी देखरेख में तैयार करवाया है ताकि इनकी गुणवत्ता बनी रहे।
पाठशाला के मुख्य अध्यापक मामराज चौधरी और स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान नीतू देवी ने निदेशक जेडी खान का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया है। मुख्य अध्यापक मामराज चौधरी ने बताया कि स्कूल के विकास कार्यों में निदेशक जेडी खान और समाजसेवी राजीव वर्मा का हमेशा योगदान रहता है। राजीव वर्मा भी इससे पहले स्कूल को डेस्क और दूसरी जरूरी चीजें उपलब्ध करवा चुके हैं।
-- -- संवाद