{"_id":"614a28088ebc3eb7806b82e4","slug":"janvadi-mahila-samiti-aggitation-in-sirmaur-nahan-news-sml3846818146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
नाहन में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करती जनवादी महिला समिति की सदस्य।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनवादी महिला समिति ने मंगलवार को नाहन में बढ़ती महंगाई, कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समिति की महिला पदाधिकारियों ने डिपुओं में राशन की बढ़ी कीमतों को वापस लेने और नाहन मेडिकल कॉलेज की दशा सुधारने की भी मांग की। अपनी इस मांगों को लेकर जनवादी महिला समिति ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर और जिला अध्यक्ष अमिता चौहान ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र अतिरिक्त उपायुक्त को भी सौंपा। इसके माध्यम से महिलाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक करके सस्ता राशन देने, खाने के तेल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को कम करने की भी मांग की।
उन्होंने मुख्यमंत्री से नाहन मेडिकल कॉलेज की बदहाल दशा सुधारने, डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्स और आरकेएस के लंबित वेतन को शीघ्र दिलवाने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री से फसलों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने और केंद्र सरकार से तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की भी मांग की। जनवादी महिला समिति विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को लेकर शीघ्र उचित निर्णय लेंगे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह आंदोलनरत होने से भी पीछे नहीं हटेंगी।