{"_id":"6456412a6e0f9773960d6a64","slug":"jalsakti-department-did-water-testing-in-siyu-nahan-news-c-19-1-144272-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सियूं गांव में दिया पानी की गुणवत्ता मापने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सियूं गांव में दिया पानी की गुणवत्ता मापने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला सियूं में बच्चों को पानी जांचने का प्रशिक्षण देते जलशक्ति विभाग के कर्म
सचित्र 03
सियूं गांव में दिया पानी की गुणवत्ता मापने का प्रशिक्षण
संगड़ाह (सिरमौर)। जलशक्ति मंडल नौहराधार के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला सिंयू में जल जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया।
शिविर में जलशक्ति मिशन के खंड समन्वयक बाबूराम ने लोगों को जलजीवन मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देने के उपरांत पानी की गुणवत्ता मापने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही जल संरक्षण एवं जल जनित रोगों के बारे में भी जानकारी दी।
कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शिविर में पानी के नमूने लेकर उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
.........चंद्र