{"_id":"6647513421a6dd09f9006344","slug":"jagrukta-programme-in-nawada-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1030-124556-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ‘वोट देने चलेंगे साथियों, अपनों को भी साथ ले जाएंगे’ गीत से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ‘वोट देने चलेंगे साथियों, अपनों को भी साथ ले जाएंगे’ गीत से किया जागरूक
विज्ञापन
नवादा पंचायत में स्वीप टीम पांवटा मतदान की शपथ दिलाते हुए: स्त्रोत: स्वीप टीम -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वोट देने चलेंगे साथियों, अपनों को भी साथ ले जाएंगे’ गीत से किया जागरूक
पांवटा साहिब स्वीप टीम ने नवादा पंचायत में किया मतदाताओं को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल की स्वीप टीम शुक्रवार को ग्राम पंचायत नवादा में पहुंची। टीम ने ग्रामवासियों को गीत संगीत, कविता व भाषणों से मतदान के लिए जागरूक किया। मतदान मजबूत लोकतंत्र के लिए क्यों जरूरी है इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामवासियों को मतदान जरूर करने की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत प्रधान मेहराज खातून ने कार्यक्रम में शामिल रहे सभी ग्रामीणों और स्वीप टीम का आभार व्यक्त किया।
उपमंडल स्तर गठित स्वीप टीम ने नवादा पंचायत के ग्राम वासियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जोगिंद्र शर्मा ने सभी का अभिवादन किया और कविता चुनाव नहीं मतदान करें, नए भारत का निर्माण करें से मतदाताओं को जागरूक किया। मतदान क्यों जरूरी है इसके बारे में जानकारी दी। स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मजबूत राष्ट्र एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक के वोट की कीमत है। हमें मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लोभ, प्रलोभन, जाति वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए।
स्वीप की सदस्य एवं खंड समन्वयक रुकसाना ने सभी उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। उपस्थित सभी ग्रामवासियों को शपथ ग्रहण करवाई और सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
ग्राम संगठन की प्रधान नीहगत जमाल ने भी मतदाताओं को वोट देने चलेंगे मेरे साथियों, और अपनों को भी साथ ले जाएंगे गाने के माध्यम से जागरूक किया। सभी से आग्रह किया कि 1 जून 2024 को सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अपने साथ-साथ अपने घर वालों और पड़ोसियों को भी साथ लेकर मतदान के लिए जाएं। अंत में इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान मेहराज खातून, पंचायत सचिव आशा देवी, ग्राम संगठन की प्रधान नीहगत जमाल, वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, महिला मंडल के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संवाद
...