{"_id":"653e512283f300a22f0529eb","slug":"jagrukta-camp-on-dengu-diseases-will-be-organised-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11634-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डेंगू की रोकथाम को लेकर लगाए जाएंगे जागरुकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डेंगू की रोकथाम को लेकर लगाए जाएंगे जागरुकता शिविर
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम को लेकर लगाए जाएंगे जागरुकता शिविर
सीएमओ ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश
जिले में बढ़ रहा डेंगू का कहर, लोगों में दहशत का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बढ़ते डेंगू की रोकथाम को लेकर सोमवार से जागरुकता शिविर के साथ-साथ विशेष अभियान चलाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि सिरमौर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रोजाना 20-25 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। अबतक जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 864 पहुंच चुकी है। इसके साथ-साथ अभी स्क्रब टायफस के मामले भी नहीं थम रहे हैं। इस रोग के अबतक 320 से ज्यादा मामले आ चुके हैं।
डेंगू की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा है ताकि घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचने के लिए जागरूक करने के साथ इसके लक्षणों के बारे में बताया जा सके ।
विज्ञापन
इस समय मेडिकल काॅलेज समेत जिले के अन्य अस्पतालों से विभाग को रोजाना डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट मिल रही है। इससे पीड़ित कई मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं। अबतक डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इस बुखार से मरीज को स्वस्थ होने में दो हफ्ते तक का समय लग रहा है। ऐसे में कई लोग दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मियों को इस रोग की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ नगर परिषदों को फिर फॉगिंग के निर्देश भी दिए हैं ताकि डेंगू मच्छर का प्रकोप कम किया जा सके।
सीएमओ डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरुकता शिविर लगाने को कहा गया है। आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य विभाग कर्मी विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेंगे।