फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrukta abhiyaan in kija matraliyo

Sirmour News: प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बनी परिवार का आर्थिक संबल

Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
jagrukta abhiyaan in kija matraliyo
कुंजा पंचायत की महिला स्वंय सहायता समूह की सदस्यअचार समेत अन्य सामग्री तैयार करती हुई : स्रोत:
(महिला)
विज्ञापन


बबीता कौशल की महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम रंग लाने लगी
रामपुरघाट की करीब 75 महिलाओं को आर्थिक रूप से बनाया आत्मनिर्भर

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत कुजा मतरालियों की महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने का सपना पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान रंग लाने लगा है। स्वयं सहायता समूहों से दर्जनों महिलाओं को एनआरएलएम समेत धीरे-धीरे विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। इसके लिए कटिंग-टेलरिंग समेत विभिन्न प्रशिक्षण महिलाओं को दिलवाया गया है। करीब 75 से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से परिवार का बेहतर संबल बनाया गया है। जो आज अपने परिवार का खूब सहारा बन रहीं हैं।

रामपुरघाट निवासी समाजसेवी और जागरूक महिला बबीता कौशल ने बताया कि करीब डेढ़ दशक से महिलाओं को जागरूक करने में जुटी हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने का सपना रहा है। इसके लिए महिला समूहों को मिलने वाली एनआरएलएम समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ बताया गया। इनकों योजनाओं से जोड़ कर एक नई दिशा दी गई है।
विज्ञापन

आज करीब 75 से अधिक महिलाओं को इन समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर अचार-जैम-पापड़, हर्बल कलर, जुराबे-स्वेटर बनाना तथा सिलाई का प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से संबल बनाने के प्रयास किए गए। अब यह महिलाएं घरेलू कामों के साथ-साथ परिवार की आर्थिकी मजबूती में भी पूरा सहयोग कर रही रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गृहिणियां अब परिवार और समाज में और बेहतर पहचान व सम्मान के साथ अपना जीवन जी रहीं हैं। मेहनत करके परिवार की आय में बढ़ोतरी होने पर अपने परिवार की मुलभूत जरूरतों को भी पूरा कर पा रहीं हैं। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में खर्च उठाने में सहयोग करने में पूरी तरह से सक्षम हो चुकीं हैं।


खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब विकास बंसल ने बताया कि क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से जुड़ रहीं हैं। आज धीरे-धीर ये महिलाएं आर्थिक रूप से अपने परिवार का संबल बन रही है। जो अन्य महिलाओं के लिए भी एक उदाहरण बनती जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed