फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagannath sobha yatra in nahan

Sirmour News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व नाहन में निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jagannath sobha yatra in nahan
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पूर्व नाहन में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
-भजन-कीर्तन और जयघोष से भक्तिमय हुआ नाहन शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा से पूर्व नाहन शहर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और स्वागत कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व धार्मिक वातावरण का निर्माण करना और अधिक से अधिक लोगों को इस पावन आयोजन से जोड़ना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से रथयात्रा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं।--------------

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पूर्व नाहन में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पूर्व नाहन में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed