फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   innerwheel club celebrated hariyali teej in nahan

Sirmour News: ढोलक की थाप पर गूंजे हरियाली तीज के गीत

Sun, 04 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
innerwheel club celebrated hariyali teej in nahan
नाहन में तीज पर्व के आयोजन के दौरान इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन की महिलाएं। संवाद
ढोलक की थाप पर गूंजे हरियाली तीज के गीत
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया हरियाली तीज पर कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हरियाली तीज को लेकर इनरव्हील क्लब नाहन की ओर से धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित तीज उत्सव में क्लब की सदस्यों ने नृत्य, गिद्दा, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर आदि मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके अलावा महिलाओं ने इसकी टोपी उसके सिर खेल में बढ़चढ़कर भाग लेते हुए खूब मस्ती की।

इस अवसर पर तीज की खास मिठाई घेवर को एक-दूसरे को वितरित कर तीज की बधाई दी गई। अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान आयोजित करवाई गई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ढोलक की थाप पर महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत गाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर कीर्ति अग्रवाल, संजना सैनी, मनीषा अग्रवाल, सुनीता शर्मा, रचना गौतम, सुनैना अग्रवाल, मधू बिंदल, मनवीत, प्रिया, नितिन, वंदना, सुषमा, अनुभा, नीलम, प्रोमिला, मधुबाला, ज्योति, आशु, अनुप, रेनू गोयल, अल्का गुप्ता, रारखी, मधू और मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed