फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Information on marketing and packaging provided to women entrepreneurs.

Sirmour News: महिला उद्यमियों को विपणन एवं पैकेजिंग की दी जानकारी

Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Information on marketing and packaging provided to women entrepreneurs.
शिलाई में कार्यशाला का आयोजन, सरकारी योजनाएं बताईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग विभाग ने पंचायत घर शिलाई के सभागार में महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें बैंकिंग संस्थानों और संबंधित विभागों से जोड़ना था।
कार्यशाला में बैंकिंग सेवाओं, बीमा, वित्तीय प्रबंधन, विपणन एवं पैकेजिंग तथा उद्यम पंजीकरण के लाभ और प्रक्रिया की विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शिलाई रवि जोशी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योग विभाग के आर्थिक अन्वेषक काका राम शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक, शिलाई के शाखा प्रबंधक आदित्य शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, शिलाई के शाखा प्रबंधक देवराज शर्मा, ग्राम पंचायत शिलाई की प्रधान सुशीला तोमर, एनआरएलएम के राजेंद्र तथा रैम्प परियोजना की सोशल इंक्लूजन टीम की कृतिका शर्मा और शिखा कंवर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के बैंकिंग, बीमा, वित्तीय प्रबंधन, उत्पादों के विपणन, आकर्षक पैकेजिंग और उद्यम पंजीकरण से जुड़े प्रश्नों का विस्तार से समाधान किया। कार्यशाला में करीब 85 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed