फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Income Tax Department raids toothpaste manufacturing industry in Kala Amb

Sirmour News: कालाअंब में टूथपेस्ट बनाने वाले उद्योग में आयकर विभाग का छापा

Thu, 18 Jan 2024 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids toothpaste manufacturing industry in Kala Amb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक टूथपेस्ट बनाने वाले उद्योग में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। हालांकि आयकर विभाग की ये कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय चल रही है। यहां तक कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।


विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी क्षेत्र में स्थित उक्त उद्योग में आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को सुबह लगभग 11 बजे दस्तक दी। इस दौरान कालाअंब पुलिस की टीम भी साथ रही। उद्योग में दबिश देने के बाद सभी के मोबाइल फोन बंद करवा दिए गए। इस वजह से आयकर विभाग की इस कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी थी। बताया जा रहा है कि इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय तरीके से की जाती है। इससे पूर्व भी आयकर विभाग कई मर्तबा कालाअंब के अलग अलग उद्योगों पर ऐसी कार्रवाई कर चुका है। दबिश के बाद क्या कार्रवाई हुई इसको लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed