फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in sirmaur district weather again changerain and snwfall beginpeople facing problem

जिले में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी शुरू

Wed, 09 Feb 2022 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
in sirmaur district weather again changerain and snwfall  beginpeople facing problem
हरिपुरधार बाजार में ताजा हिमपात। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बुधवार को फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में शाम के समय हल्का हिमपात हुआ। वहीं, निचले इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

सिरमौर के सबसे ऊंचे शिखर चूड़धार के अलावा हरिपुरधार, गत्ताधार और नौहराधार क्षेत्र में पांच दिन बाद बुधवार को फिर बर्फबारी हुई। क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। शाम करीब साढ़े 4 बजे के बाद क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई।
विज्ञापन

शाम तक भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। दिनभर मौसम खराब रहने के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हरिपुरधार में दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री तक लुढ़का।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
हरिपुरधार-नाहन सड़क फिर बंद
दो दिन पहले छोटे वाहनों के लिए खुली हरिपुरधार-नाहन सड़क फिर बंद हो गई है। इस मार्ग पर बसों सहित सभी प्रकार के बड़े वाहनों की आवाजाही तीन फरवरी से ठप है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरिपुरधार-कुपवी व हरिपुरधार-लोहानधार आदि सड़कें पहले ही सात दिन से बंद हैं।

.........
फिर बढ़ीं दुश्वारियां
खराब मौसम ने फिर दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पहले ही लोगों की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं। अब फिर खराब हुए मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। इसके साथ साथ लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड की चुनौतियां भी खत्म नहीं हो रही है। काफी मशक्कत के बाद बोर्ड ने बिजली को बहाल किया था। कई सड़कें भी खोली गईं। बर्फबारी का दौर जारी रहा तो दिक्कतें फिर बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed